मुक्तिधाम में सेवा और श्रमदान जारी: श्रीमती नीलम बिंदल ने जन्मदिन पर लगाए 10 बड़े पौधे
गुना (आरएनआई) श्री राम मुक्तिधाम में सेवा और श्रमदान का जो प्रत्येक रविवार को कार्य करने का सिलसिला है वह आज भी जारी रहा जिसमें आज मुक्तिधाम मे लगी सारी कुर्सियां एवं उनके ऊपर लगे टीनशेडो को पानी से धोया गया एवं मिट्टी की जहां जहां भी कमी थी पौधों में बहा पौधों मे मिट्टी डाली गई एवं लोगों को दिशा निर्देश के लिए (फ्लेक्स) बैनर बनवाए गए थे बह बैनर भी आज मुक्तिधाम मे लगाए गए
आज श्रीमती नीलम बिंदल जी का जन्मदिन है इस अवसर पर उन्होंने 10 बड़े ड्रम पौधों के लिए अपने घर से लगे हुए पौधे बड़े पौधे मुक्तिधाम में लगाए एवं पौधे लगे ड्रमो पर रंग करवाने का भी आश्वासन उन्होंने दिया
इस मौके पर आज श्रीमती वंदना मांढरे, श्रीमती नीलम बिंदल, श्रीमती लता माहेश्वरी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, सुश्री नीता तिवारी, श्रीमती ऊषा गौतम, श्रीमती निशा परिहार,l
प्रभाकर राव मांढरे, वीरेन्द्र निगम, अनिल माथुर, अरविन्द शर्मा , प्रदीप बिंदल, संजीव विजयवर्गीय, उपस्थित थेl
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



