मुंबई पुलिस ने बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया, शूटर्स की मदद का आरोप

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान हरीश कुमार बालकराम (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश की महाराष्ट्र के पुणे में स्क्रैप की दुकान है। 

Wednesday, October 16, 2024 - 14:13
0
मुंबई पुलिस ने बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया, शूटर्स की मदद का आरोप

मुंबई (आरएनआई) मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान हरीश कुमार बालकराम (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश की महाराष्ट्र के पुणे में स्क्रैप की दुकान थी और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार धर्मराज कश्यप और फरार आरोपी शिवकुमार, हरीश की दुकान पर ही काम करते थे। 

पुलिस का कहना है कि हरीश ने ही कुछ दिनों पहले दोनों को नए मोबाइल फोन दिए थे। पुलिस का मानना है कि हरीश को घटना के बारे में पहले से ही सबकुछ जानकारी थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि हरीश भी साजिश का हिस्सा है और उसने ही शूटर्स को पैसे और अन्य मदद पहुंचाई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

पंजाब पुलिस को खुफिया इनपुट मिला है कि महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के एक सदस्य को पूरी प्लानिंग भी समझाई थी। पंजाब पुलिस इसकी आगे की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जालंधर में ही जीशान को फंड उपलब्ध कराया गया था। जेल से बाहर निकलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गया था। बता दें आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या को अनुज थापन की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर बताया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अनुज थापन की मौत का बदला है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने अनुज थापन और सोनू कुमार को फाजिल्का से गिरफ्तार किया था। दोनों ने 14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग के लिए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार मुहैया कराए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User