मुंगावली स्टेशन पर रेल यात्री महिला के साथ हुई दुसकृत्य से में निशब्द हूं : आचार्य

Sunday, November 26, 2023 - 17:04
Updated: 3 years ago
0
मुंगावली स्टेशन पर रेल यात्री महिला के साथ हुई दुसकृत्य से में निशब्द हूं : आचार्य

गुना, (आरएनआई) जैडआरयूसीसी मेंबर सुनील आचार्य नें मुंगावली स्टेशन पर हुई महिला के साथ हुई पीड़ादायक घटना और रेल यात्रियो को रेल स्टेशन पर असुरक्षित पाये जाने को लेकर देश के ऊर्जावान यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,  रेलमंत्री,रेल बोर्ड अध्यक्षा,रेल महाप्रबंधक जबलपुर और आरपीएफ के डीएसपी को पत्र मेल किया हैं।

रेल्वे के मेंबर सुनील आचार्य ने बताया आज वर्तमान में आजादी के बाद रेल यात्रियो की सुविधाओ को लेकर पहली बार करोडो अरबो खर्च करके रेल यात्रियो को सुविधाए देने में आगे बढती जा रही है, परंतु  सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेल यात्री और रेल की सम्पत्ति आज भी आसुरक्षित है।

सुरक्षा को लेकर रेलवे की बहुत बडी चूक है जो आज मुंगावली स्टेशन पर रेल यात्री महिला के साथ नकली पुलिस बनकर उसके पति को बंधक बनाकर बारी बारी से उस रेल यात्री महिला के साथ अंजान लोगो ने सामूहिक दुष्कृत्य करते रहे और हमारे स्टेशन के सारे कर्मचारी बेखबर रहे।

आचार्य ने बताया कि जहां रेलवे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दाबे करता है, वही इस घटना से यह दाबे खोखले साबित होते है।

सुनील आचार्य ने बताया कि अगर स्टेशन पर आरपीएफ या  जीआरपीएफ के जवान मौजूद होते तो उस रेल यात्री महिला के साथ यह कृत्य नही होता।

आज वर्तमान में इस घटना से उक्त क्षेत्र की महिला रेल यात्री भयभीत है। जबकि मुंगावली स्टेशन पूर्व से ही असामाजिक तत्वो से असुरक्षित है। पूर्व में स्टेशन पर जवानो की रात दिन डियूटी होने से रेल यात्री सुरक्षित रहते थे, परंतु अब स्टेशन पर जवानो की डियूटी खत्म होने रेल यात्रियो में भय बना रहता है।

सुनील आचार्य नें इस कृत्य की जानकारी मिलते ही रेल महाप्रबंधक एल से मांग की है कि 1.मुंगावली स्टेशन पर रात और दिन को दो दो जवानो की डियूटी की जाये जिससे यात्री स्टेशन पर सुरक्षित रह सके  क्योकि गाडी के लिए यात्री गांव से रात को आ जाता है गाडी नही मिलने से वह रात को वापस गांव नही जा सकता इस लिए सुरक्षा और खर्च की दृष्टिकोण से वह स्टेशन पर ही रात गुजारना चाहते है इस लिए स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।
 
2. हर स्टेशन पर उच्च क्वालिटी के केमरे लगाये जाये जिससे असामाजिक तत्वो को पकड़कर सख्त कार्य वाही तुरंत की जाये।
 
3. पीडित महिला के साथ इंसाफ हो कृत्य कारियो को पकड कर उन पर सख्त कार्यवाही की जावे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User