मुंगावली की सोनाली पाल ने जीता गोल्ड, बनी नेशनल की बेस्ट फाइटर
मुंगावली (आरएनआई) 5वीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन रानीताल खेल परिसर जबलपुर में 22-24अगस्त तक मध्यप्रदेश हैंड टू हैंड खेल संघ द्वारा किया गया जिसमें मध्य प्रदेश की टीम में 30 खिलाड़ियों का चयन अशोकनगर जिले से 23खिलाड़ियों से किया गया था जिसमें मुंगावली के मां कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने भी अपना हुनर दिखाते हुए तीन मेडल अर्जित की हैं जिसमें पदक विजेताओं में सोनाली पाल 25 किलो वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर प्रतियोगिता का बेस्ट फाइटर अवार्ड भी जीता वहीं विधालय के दिव्यांश सेन जिसने 30 किलो में एवं हर्षित सोनी प्लस 40 किलो में सिल्वर मेडल अर्जित किये है।
बच्चों की उपलब्धि पर मुंगावली के लोक प्रिय विधायक राव श्री ब्रजेंद्र सिंह यादव,नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री नरेश ग्वाल, मध्यप्रदेश हैंड टू हैंड खेल संघ अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र रघुवंशी,सचिव श्री बृजेश धुरेंटे, मां कान्वेंट स्कूल के संचालक दिनेश पाल, प्राचार्य श्रीमती कुसुम पाल, कोच विनोद पाल ऋषि तिवारी पवन पाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



