कलेक्टर विवाद: बंगला खाली करो, विधायक कुशवाहा बोले– जनता के वोटों से बने हैं, ऊपर की कृपा से नहीं
भिंड (आरएनआई): भिंड में कलेक्टर बंगले को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने साफ कहा है कि “बंगला खाली करो, विधायक ऊपर वालों की कृपा से नहीं बल्कि जनता के वोटों से बनते हैं। ऊपर की बात ऊपर वाला जाने।”
खाद वितरण और प्रशासनिक कामकाज को लेकर पहले से ही कलेक्टर और विधायक के बीच तनातनी चल रही थी। इसी बीच कलेक्टर बंगले पर हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।
विधायक कुशवाहा ने जनता के बीच अपने संबोधन में कहा कि वे किसी की मेहरबानी से नहीं, बल्कि भिंड की जनता के विश्वास और समर्थन से विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता की समस्याओं और सम्मान से जुड़े मामलों पर वे पीछे नहीं हटेंगे।
इस दौरान उनके समर्थकों ने भी जोरदार नारेबाज़ी की और कलेक्टर के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। माहौल गरमा गया और प्रशासनिक–राजनीतिक खींचतान और तेज़ हो गई है।
भिंड में अब यह विवाद सिर्फ खाद वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधा “विधायक बनाम प्रशासन” की जंग में बदलता दिख रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



