मिशन शक्ति से बहन बेटियों को बल मिलता है।

मिशन शक्ति से बहन बेटियों को बल मिलता है।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

रूदौली-अयोध्या। (आरएनआई) शनिवार को बाबा हरदेव महादेव स्मारक इंटर कॉलेज लोधौरा में बेटियों के सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ किया गया।सैदपुर चौकी प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सुरक्षित परिवेश प्रदान करने एवं अपनी सुरक्षा किस प्रकार से की जाए इस संबंध में जानकारी दी।इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा एवं अपराध करने वाले लोगों की पहचान कर उसकी सूचना पुलिस थाने में दें।इसके साथ ही सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए।इस अभियान का मूल मकसद राज्य में महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा प्रदान करना है।छात्रों व महिलाओं के भीतर पैदा हुए डर को ख़त्म करने के उद्देश्य से भी यह अभियान चलाया जा रहा है।इसके जरिये जागरूकता पैदा कर उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को रोका जा सकेगा, जो अति आवश्यक है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके ज़रिये बहन बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090,181,112, आदि महत्त्वपूर्ण नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई।मिशन शक्ति एंटी रोमियो स्क्वाड जैसी महत्वाकांक्षी योजना शासन द्वारा संचालित है इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं बालिकाओं को शतक और स्वाबलंबी बनाए जाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।वही इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रजीत सिंह ने सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।और कहा निश्चित ही इस तरह के आयोजन से बहन बेटियों के अंदर का डर का खात्मा होता है।और वो निडर होकर अपने हक की लड़ाई लड़ सकती है।इस मौके पर इंटर कॉलेज में सैकड़ो की संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User