टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवती की मौत।

टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवती की मौत।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

मिल्कीपुर -अयोध्या। (आरएनआई)खंडासा थाना क्षेत्र के कंजी गांव में शौच लिए निकली 20 वर्षीय युवती किरन की टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार की चपेट में आने से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। कंजी गांव निवासी राम अवध पासी की 20 वर्षीय बेटी किरन रविवार की भोर करीब 5 बजे अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। गांव के बाहर सड़क के किनारे स्थित 11 हजार वोल्ट की मेन लाइन का जर्जर तार टूट कर गिरा था जिसमें विद्युत प्रवाह जारी था। जिसकी चपेट में वह आ गई और उसकी मौके पर ही झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। मामले में युवती के पिता राम अवध पासी ने कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र के का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने युवती का शव कब्जे में ले लिया व विधिक कार्यवाही शुरू की। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपक सिंह का कहना है कि मेरे द्वारा विद्युत लाइन का जर्जर तार बदले जाने हेतु कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई गई, किंतु कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका परिणाम है कि आए दिन जर्जर लाइन का तार टूट कर गिरता रहता है। जिसके चलते कोई न कोई घटना घट जाती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User