मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच लगातार जारी

श्रीकृष्ण डेयरी, राधौगढ़ से अर्थदण्‍ड के रूप में किये 20 हजार रूपये वसूल

Monday, February 19, 2024 - 20:02
Updated: 3 years ago
0
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच लगातार जारी

गुना (आरएनआई) मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ग्‍वालियर चंबल संभाग में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देश पर जिले में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारी जाँच दलों द्वारा गुना जिले के ग्रामीण एवं श‍हरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्‍ठानों से दिनांक 18 फरवरी 2024 को खाद्य पदार्थो के 22 सैम्‍पल जाँच हेतु लिये गये है। दलों द्वारा जिले भर में दूध, दुग्‍ध उत्‍पाद, तेल, मसाले एवं अन्‍य खाद्य पदार्थ की सघन जाँच कार्यवाही की जा रही है।   
 
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के एक दल द्वारा इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया एवं गुना शहरी क्षेत्र में स्थित बजरंग बिस्‍कुट फैक्‍ट्री से चना दाल, बेसन, गेंहू का आटा के सैम्‍पल ज्‍योति इण्‍डस्‍ट्रीज, इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया से मिर्च पाउडर के तीन, धनिया पाउडर के तीन, हल्‍दी पाउडर के सैम्‍पल, श्‍याम गृह उद्योग से रिफाइंड सोयाबीन तेल, मूंगदाल नमकीन, फ्राइम्‍स के सैम्‍पल एवं रामकरण लोधा वाहन क्रमांक MP08 ZC 6034 (आपे) से दूध के दो सैम्‍पल, साहू इण्‍डस्‍ट्रीज से गेंहू के आटे के दो सैम्‍पल जाँच हेतु लिये गये। 

अधिकारियों की दूसरे दल द्वारा राधौगढ एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उप्‍पल बेकरी एन-एफ-एल शॉपिंग कॉम्‍लेक्‍स से पनीर के सैम्‍पल, श्री अंबिका बिकानेर मिष्‍ठान भण्‍डार रामनगर चौरा‍हा से बर्फी, नमकीन, सेव, बेसन एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैम्‍पल जाँच हेतु लिये गये।

तहसीलदार, राधौगढ द्वारा श्रीकृष्ण डेयरी साडा कॉलोनी, राधौगढ़ से पूर्व में ए-डी-एम कोर्ट द्वारा अधिरोपित अर्धदण्‍ड 20,000 रूपये कि राशि जमा कराई गई। टीम में आयुक्‍त खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल द्वारा बनाये गये फ्लाइंग स्‍कॉड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  संदीप वर्मा, कमलेश दियावर के साथ खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं  लखन लाल कोरी भी उपस्थित रहे। उक्‍त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

कलेक्टर गुना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना कार्यवाही जारी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User