गुना जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु कमेटी का किया जावे गठन

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समय सीमा बैठक

Monday, February 19, 2024 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
गुना जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु कमेटी का किया जावे गठन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक के आरंभ में कलेक्‍टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि ऐसे कर्मचारी जो गुना में कार्यरत हैं, उनके नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ दिये गये हैं, उक्‍त आशय का प्रमाण पत्र कार्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी में आज ही भेजना सुनिश्चित करें। जिन विभागों के अधीन संचालित भवन जीर्णशीर्ण अथवा क्षतिग्रस्त हो गए हो, वह अपने विभाग की जानकारी तत्काल लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराएं। लोक निर्माण विभाग एक माह की समय-सीमा में उक्त भवनों का परीक्षण कर डिस्मेंटल का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। 

लोक सभा निर्वाचन 2024 से संबंधित सभी टीमों के गठन आदेश जारी किये जावें। ऐसे विभाग जिन्‍हें परियोजना हेतु भूमि की आवश्‍यकता है उसकी सूची कलेक्‍टर कार्यालय को शीघ्र उपलब्‍ध कराएं। बैठक में बैंक द्वारा बंधक कृषि भूमि की एन्‍ट्री कूटरचना संबंधी प्रकरण में स्‍पष्‍ट प्रतिवेदन प्रस्‍तुत नही करने के कारण नायब तहसीलदार म्‍याना तहसील गुना को कारण बताओ सूचना पत्र जारी के निर्देश दिये गये। वन विभाग के एसडीओ द्वारा समय सीमा बैठक के पत्रों का निराकरण संतुष्टिजनक नही पाये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और एसडीओ फॉरेस्‍ट गुना को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी द्वारा ओएचटी लीकेज संबंधी प्रकरण में गलत प्रतिवेदन देने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि जिले की नदियों के पुनर्जीवित एवं गहरीकरण का प्रोजेक्‍ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन किया जाये। 

इस दौरान सीएम हेल्‍प लाईन की समीक्षा की गयी। ऐसे विभाग जिनकी राज्‍य स्‍तर पर रैंक ठीक नही है उन विभाग प्रमुखों को निराकरण में एक सप्‍ताह में गति लाने के निर्देश दिये गये। योजना विभाग की सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्ति है और जिला योजना अधिकारी के वेतन रोकने के लिए कोषालय अधिकारी, विदिशा को पत्र लिखने के निर्देश दिए गये। राजस्‍व, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, जनजातीय, शिक्षा विभाग की सीएम हेल्‍प लाईन संबंधी शिकायतों को नॉन अटेण्‍डेंट होने के कारण संबंधित विभाग प्रमुखों के वेतन काटने के निर्देश दिये गये। बैठक में राजस्‍व महाअभियान, समग्र ई-केवायसी लिंकिंग आदि कार्यो की प्रगति संतोषजनक नही पाये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और प्रगति सुधारने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पेंशन प्रकरण एवं आहरण अनुदान योजना संबंधित समग्र, ई-केवायसी के कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये गये। 

बैठक के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक सहित समस्‍त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User