मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: कालका मेल की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान को जा रहे थे सभी
मिर्जापुर (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां कालका मेल की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब सवा नौ बजे श्रद्धालु गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरने के बाद लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कई शवों के चिथड़े उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। स्टेशन परिसर में महिलाओं के बिलखने और परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और रेलवे ने यात्रियों को सतर्कता बरतने की अपील की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



