मानवता की सेवा करने में सेवा भारती संस्था अद्वितीय, सहयोग के लिए अपना दो माह का वेतन दूँगा-पंचायत मंत्री

मार की महु में स्वास्थ शिविर आयोजित

Monday, February 13, 2023 - 00:45
Updated: 4 years ago
0
मानवता की सेवा करने में सेवा भारती संस्था अद्वितीय, सहयोग के लिए अपना दो माह का वेतन दूँगा-पंचायत मंत्री

गुना। मानव सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती संस्था का योगदान व तरीक़ा अपने आप में अद्वित्वीय है और मैं हमेशा से ही इस संस्था के कार्य करने से प्रभावित होता रहा हूँ,प्रेरणा भी लेता रहा हूँ।

ये विचार प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मार की महु में सेवा भारती द्वारा आयोजित स्वास्थ शिविर में उपस्थित संस्था के सदस्य,चिकित्सीय स्टाफ़ व उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में सेवा भारती का विशेष योगदान है क्योंकि जिस निश्चल भाव से संस्था द्वारा जनसेवा की जाती है उससे लोगों का विश्वास और जुड़ाव भी हृदय से संस्था से जुड़ा है।

इस जनसेवा के यज्ञ में मैं भी अपनी आहुति के रूप में अपनी दो माह की वेतन सहयोग स्वरूप देने की घोषणा करता हूँ।

माँ शबरी जयंती पर मऊनाथ मंदिर प्रांगण  में आयोजित स्वास्थ शिविर में लगभग सात सौ लोगों की खून,अस्थि रोग,खांसी,बुख़ार,सर्जिकल आदि की जाँच कर निःशुल्क दवाई वितरण की गई एवं जाँच के आधार पर रोगियों को चिन्हित कर ज़िला अस्पताल में भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओ एन शर्मा,सेवा भारती के ज़िलाध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी,सचिव अखिलेश विजयवर्गीय,कार्यक्रम संयोजक डॉ भूपेन्द्र धाकरे,एकल अभियान प्रमुख महेश सोलंकी,मंडल अध्यक्ष मोहन वारेला,वीर बहादुर सिंह यादव डॉ धाकड़,विजय सिंह सिसोदिया,सीएचएमओ डॉ आरके ऋषिश्वर,जनपद पंचायत सीईओ गौरव खरे सहित जनप्रतिनिधि व शिविर में जाँच के लिए आये नागरिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User