माध्यमिक विद्यालय सकतपुर विकासखंड गुना में लायंस क्लब ने बांटे 276 बच्चों को गर्म कपड़े और स्वेटर

Dec 3, 2025 - 17:43
Dec 3, 2025 - 17:44
 0  81
माध्यमिक विद्यालय सकतपुर विकासखंड गुना में लायंस क्लब ने बांटे 276 बच्चों को गर्म कपड़े और स्वेटर

गुना (आरएनआई) शासकीय माध्यमिक विद्यालय उदयपुर सकतपुर विकासखंड में 276 बच्चों को लायंस क्लब गुना के सहयोग से गर्म कपड़े और स्वेटर का वितरण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरीश रात्ररा जिला अध्यक्ष लाइंस क्लब गुना, विशिष्ट स्थिति जगबीर सिंह चौहान सरपंच, प्रभात गोंडल, रवि मंगल, महेश रघुवंशी,अमरजीत सलूजा लायंस क्लब सदस्य, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने की कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आगे दीप प्रचलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। मां सरस्वती की वंदना छात्रा कुमारी कामिनी कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा और सपना केवट द्वारा कर की गई कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा बताया में कक्षा 1 से लेकर आठ तक के सभी बच्चों को गर्म कपड़े और स्वेटर का वितरण सभी अतिथियों के द्वारा किया गया ठंड के इस मौसम में सभी बच्चे गर्म कपडे बांटे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0