माता शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का भव्य शुभारंभ, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया दीप प्रज्वलन

Friday, January 23, 2026 - 14:31
0
माता शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का भव्य शुभारंभ, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया दीप प्रज्वलन

जौनपुर (आरएनआई) 23, 24 25 जनवरी माता शीतला चौकियां माई धाम श्रृंगार महोत्सव का उदघाटन आज प्रातः 8 बजे स्वामी चक्रपाणि महराज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू महासभा संत महासभा श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद ने दीप्रज्वलित कर शुभारंभ उद्घाटन करते हुए कहा है आज सिद्धपीठ माता शीतला चौकियां धाम आकर धन्य हो गया माता शीतला मन को शीतल रखती हैं और इनके दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।

स्वामी चक्रपाणि महराज जी ने कहा कि इतना भव्य श्रृंगार से माता शीतला चौकियां माई धाम में भक्तिमय वातावरण से मन खिल गया है माता की शक्ति बहुत बड़ी है।

इसके पूर्व स्वामी चक्रपाणि महराज जी के चौकियां धाम पहुंचने पर महंत विवेकानंद विवेक महराज जी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत अभिनंदन करते हुए माता शीतला जी की प्रतिमा भेट किया गया उक्त अवसर पर महंत विवेकानंद जी महराज आशीष मिश्रा पंडित जी राममोहन सिंह रिटायर्ड आई पी एस, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट संयोजक, विकाश पड़ा अध्यक्ष, आशीष माली भजन संध्या प्रभारी, चंद्रदेव पांडा, सुजीत पडा, सोनू पंडा विजय पंडा, विजय पंडा उपाध्यक्ष, अंश पंडा आदि मौजूद रहे। पूरे माता शीतला चौकियां धाम की भव्य श्रृंगार सजावट किया गया है साथ ही माता काली माता, भैरव बाबा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर हनुमान मंदिर में भी भव्य श्रृंगार सजावट किया गया है सुबह से ही हजारों भक्तों ने मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। आज शाम को कलाकर राकेश तिवारी अवधेश पाठक मधुर लाडो मध्यदेशीया, श्वेता प्रियांशी, मुटनदास दादा की कार्यक्रम सहित अनेक झांकी प्रस्तुत किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User