मांगे पूरी न हुई तो रेलवे चक्का जाम करेगी भाकियू, बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा, सीएम को भेजा ज्ञापन

Oct 28, 2025 - 21:18
Oct 28, 2025 - 21:23
 0  189
मांगे पूरी न हुई तो रेलवे चक्का जाम करेगी भाकियू, बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा, सीएम को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की बैठक नहर कालोनी परिसर में आयोजित हुई। जिसमें जिले के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यदि मांगे पूरी न की गई तो रेलवे चक्का जाम किया जाएगा। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। 

जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि छह अक्टूबर के दिन लखनऊ में किसानों ने सोलह मांगो को लेकर एसीपी कैंट के माध्यम से ज्ञापन दिया था। मुख्य सचिव ने मांग पत्र के निस्तारण की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष को नही दी। मंगलवार को किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम 10 मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा चहै जिसमें गन्ना मूल्य 550 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से दिया जाए। किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आ रहा है जबकि 2024 में बिजली का बिल माफ करने का आदेश जारी हुआ था। जिसका जीओ अभी तक जिले में नही आया है। उसे भेजा जाए और घरेलू बिजली का बिल माफ करते हुए 400 यूनिट फ्री किया जाए। गोवंश, बंदरों के कारण फसल बर्बाद किया जा रहा है जिससे निजात दिलाया जाए, किसानों का पतला धान 1800 व मोटा धान 1500 में लिया जाए, क्रय केंद्रों में तौल के नाम पर 25 रुपये पल्लेदारी, दो किलो कटौती और दो प्रतिशत टीडीएस के नाम लिया जा रहा। इस पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं। सभी नहरों में हेड से लेकर टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाए सहित 10 मांगों को जल्द पूरा किया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने बताया कि अगर किसानों की समस्याओं का निदान नही किया गया तो रेलवे का चक्का जाम करने के लिए किसान मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा, कल्लू सिंह, रिंकी जायसवाल, राम आसरे सिंह, फौजिया खान, विजय सिंह, रमाशंकर, हिमांशु सिंह, समर सिंह, शिव बाबू शर्मा, श्याम बाबू सिंह, नागेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह चौहान, शिवकुमार, शिवभोला भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0