बार काउंसिल प्रत्याशी इमरान उल्लाह खान का अधिवक्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Tuesday, October 28, 2025 - 21:17
Updated: 12 months ago
0
बार काउंसिल प्रत्याशी इमरान उल्लाह खान का अधिवक्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी इमरान उल्लाह खान मंगलवार को जनपद पहुंचे। कचेहरी पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने अधिवक्ता साथियों से संवाद करके विचार साझा किए।
 
बताते चलें कि इमरान उल्लाह ख़ान उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी हैं। उन्होने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय का स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान व सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री इमरान ने सभी अधिवक्ताओं से आशीर्वाद व समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे बार काउंसिल में अधिवक्ताओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। असद अली एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालक किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम एडवोकेट, जगदीश उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंह यादव, बलिराज उमराव एडवोकेट, विपिन यादव एडवोकेट, धीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, अर्जुन सिंह एडवोकेट, मुलायम सिंह यादव एडवोकेट, सुनील यादव एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User