एक दर्जन लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला व शहर अध्यक्ष ने माला पहना कर किया स्वागत

Oct 28, 2025 - 21:18
 0  54
एक दर्जन लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला व शहर अध्यक्ष ने माला पहना कर किया स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने जहानाबाद विधानसभा के एक दर्जन से अधिक लोगों को फूल-माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिसमें युवा नेता आकाश शुक्ला के साथ रहे नेता अंकुर अवस्थी, सागर शुक्ला, शेखर द्विवेदी, शोभित कुमार, शिवम शुक्ला, हिमांशु कुर्मी, अंशू कुमार, संदीप दीक्षित, योगेश शर्मा, राम खेड़ा प्रधान शिव पाल पासवान, रवि दीक्षित, सुशील शर्मा, दीपक पटेल सभी ने कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों से वशीभूत होते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अब जनता भाजपा के सभी काले कारनामों से परिचित हो चुकी है। आज उत्तर प्रदेश महज एक आपराधिक प्रदेश बन कर रह गया है। जिस प्रकार से छल कपट द्वारा जबरन सरकार बनाई जा रही हैं ये जनता के विश्वास एवं लोकतंत्र के साथ धोखा है। जिसे अब आम जनमानस बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होने कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का आहवान किया। इस मौके पर शेख एजाज अहमद, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, रामनरेश महराज भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.