महिलाओं को नियम और कानून की रखनी चाहिए जानकारी: गरिमा पांडेय

महिलाओं को नियम और कानून की रखनी चाहिए जानकारी: गरिमा पांडेय

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
महिलाओं को नियम और कानून की रखनी चाहिए जानकारी: गरिमा पांडेय

बीकापुर -अयोध्या।(आरएनआई)कोतवाली क्षेत्र के शिवतर ग्राम पंचायत में रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति दीदी चौपाल के तहत गांव की महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति मोबाइल ,महिला हेल्प डेस्क, महिला रिपोर्ट पुलिस चौकी परामर्श केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जरूरी टिप्स दिया गया और जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 108, 112,181 के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित सुरक्षा और अधिकार के लिए तमाम नियम और कानून बनाए गए हैं उनकी जानकारी रखना चाहिए। तथा जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थितियों में आत्मबल को मजबूत करके अपराध और उत्पीड़न का विरोध करने का टिप्स दिया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित शपथ भी ली गई। चौपाल में बीकापुर कोतवाली के उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही, महिला आरक्षी रेनू देवी, ज्योति शर्मा, गरिमा पांडे द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। एवं पंपलेट भी वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User