तिरंगा संकल्प यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है:अनिल प्रजापति

तिरंगा संकल्प यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है:अनिल प्रजापति

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
तिरंगा संकल्प यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है:अनिल प्रजापति

अयोध्या(आरएनआई) - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी राजधानी लखनऊ में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी।

 आगामी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा प्रदेश कार्यलय से समता मूलक चौराहे तक निकाली जाएगी जिसमें हज़ारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

 यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने रविवार को अयोध्या के एक स्थानीय होटल में जिला इकाई के साथ मासिक बैठक के दौरान दी।संजीव निगम ने आगे बताया कि अयोध्या में जिला इकाई एवं विधानसभा इकाइयों में फेरबदल कर पुनर्गठित कर दिया गया है और ब्लॉक स्तर की इकाइयों के गठन का कार्य तेजी से चल रहा है पार्टी ने अक्टूबर के मध्य तक ग्राम इकाइयों को गठित करने का लक्ष्य रखा है।  

 अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने बताया कि आम आदमी पार्टी पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा संकल्प यात्रा निकालती रही है। अनिल प्रजापति ने आगे कहा कि तिरंगा संकल्प यात्रा देशभक्ति राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है।देश भर में बढ़ रहे  नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए संकल्प लिया जाएगा और देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

  मेयर उम्मीदवार रहे महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने बताया कि महानगर इकाई के गठन के बाद सभी 60 वार्डो के गठन की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही पूरी कर ली जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User