अपनी लेखनी के माध्यम से शीतला सिंह ने समाज में फैलाई चेतना जागृति:आबाद अहमद खां।

अपनी लेखनी के माध्यम से शीतला सिंह ने समाज में फैलाई चेतना जागृति:आबाद अहमद खां।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
अपनी लेखनी के माध्यम से शीतला सिंह ने समाज में फैलाई चेतना जागृति:आबाद अहमद खां।

बीकापुर/अयोध्या (आरएनआई) - तहसील परिसर के डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जनमोर्चा के प्रधान संपादक एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह का जन्म दिवस आयोजित किया गया।

 इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की और पत्रकारिता जगत का सूर्य करार दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबाद अहमद खां ने कहा कि बाबूजी का व्यक्तित्व पत्रकारिता का एक स्तंभ है। वह देश के पत्रकारों में शुमार रहे। उनकी यश गाथा से पत्रकारिता का इतिहास गौरवान्वित महसूस करता है।

  मुख्य अतिथि ने कहा कि जनमोर्चा के प्रसार प्रचार के लिए उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने तक जनता की आवाज बुलंद की और उनके विचारों को आत्मसात कर जनमोर्चा की ख्याति जनता में और मजबूत की जा सकती है। वह ईमानदार, जुझारू और संघर्षशील थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अंबिका मिश्रा ने शीतला सिंह जी को पत्रकारों का पितामह करार देते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता जगत में फैजाबाद का झंडा पूरे देश में मजबूती से खड़ा किया। कहा कि जनमोर्चा के माध्यम से जनता की आवाज उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बृजेश तिवारी ने कहा कि बाबू जी की आत्मा पत्रकारिता में रची बसी हुई थी। उनके विचारों को आत्मसात करने पर ही उनसे जुड़े कार्यक्रमों की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने जीवन पर्यंत अपनी लेखनी के माध्यम से  बिना किसी स्वार्थ के जन-जन में रोशनी फ़ैलाने का काम किया है।
  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि जनमोर्चा के संस्थापक और प्रधान संपादक शीतला सिंह जी की भूमिका समाज को निखारने और विकासोन्मुखी दिशा के लिए यादगार रहेगी।

 वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ तिवारी ने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा कर बाबूजी को याद किया जा सकता है जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद पाठक ने कहा कि पत्रकारिता जगत में आई गिरावट को दूर करने के लिए बाबूजी के विचार नींव की ईट साबित होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से समाज को बड़ी उम्मीदें हैं, उस पर खरा उतरना ही होगा। वरिष्ठ पत्रकार विनोद श्रीवास्तव ने बाबू जी के साथ के कई संस्मरण सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाठक और के एस मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए बाबू जी का योगदान अविस्मरणीय है।

  इस अवसर पर अधिवक्ता आलोक सिंह, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला, राहुल दुबे, आदर्श प्रेस क्लब के सचिव संदीप मिश्रा, इन्द्र कुमार पांडेय, नकुल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी और संचालन आदर्श प्रेस क्लब बीकापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User