महिला सब इंस्पेक्टर से अभद्रता, व्यापारी बोला-न हूटर हटेगा, न चालान बनेगा

एक व्यापारी और महिला एसआई के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में व्यापारी ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई को धमकाते नजर आ रहा है। नियम तोड़ने वाले व्यापारी का कहना था कि मेरी गाड़ी का नंबर एसपी को बता दो, चालान की कार्रवाई नहीं होगी। 

Friday, March 29, 2024 - 16:38
Updated: 3 years ago
0
महिला सब इंस्पेक्टर से अभद्रता, व्यापारी बोला-न हूटर हटेगा, न चालान बनेगा

ग्वालियर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का मामला सामने आया है। वाहन चैकिंग के दौरान व्यापारी ने रौब दिखाते हुए महिला SI से जमकर बहस की। घटना का वीडियो सामने आया है। 

लोकसभा चुनाव का समय है ,जगह-जगह पुलिस और यातायात विभाग ग्वालियर में चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी बीच एक व्यापारी और महिला एसआई के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में व्यापारी ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई को धमकाते नजर आ रहा है कि, एसपी को मेरी गाड़ी का नंबर बता दो, मेरी गाड़ी का चालान नहीं कटेगा।

मामला ग्वालियर के विवेकानंद चौराहे का है। यहां पर ग्वालियर ट्रैफ़िक डिपार्टमेंट की टीम यातायात नियमों के पालन को प्रकार चेकिंग कर रही थी। महिला सूबेदार सोनम पारासर ड्यूटी पर मोर्चा सम्भाले हुए थीं। इसी दौरान एक कारोबारी की गाड़ी वहां से गुज़री. जिसके शीशों पर काली फ़िल्म और छत पर हूटर लगा हुआ था। इस तरह की गाड़ी देखते ही सूबेदार सोनम पारासर ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया तो बाहर आते ही व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया। जब सूबेदार में ट्रैफ़िक नियमों का हवाला देते हुए चालान की कार्रवाई की बात कही तो कारोबारी उन्होंने धमकाता नज़र आया। नियम तोड़ने वाले व्यापारी ने यहां तक कह दिया कि मेरी गाड़ी का नंबर एसपी को बता दो, चालान की कार्रवाई नहीं होगी। बाद में उसका गनमैन आया और दोनों की बहस ख़त्म कराई।

बहस के बाद कारोबारी मौक़े से निकल गया, वहीं ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएम सियाज का कहना है कि, "उस कारोबारी पर ऑनलाइन चलानी कार्रवाई की जाएगी, जिसका चालान कोर्ट में पेश होगा और वहीं भरा जाएगा। इस तरह के लोगों द्वारा पब्लिक सर्वेंट्स के साथ मिसबिहेव करना आपत्तिजनक है और जो भी नियम हैं उसके अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई का प्रावधान होता है। वही कार्रवाई यहां भी फॉलो की जाएगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User