महिला महाविद्यालय में मनाया अंतरिक्ष क्रांति दिवस, बीस से अधिक छात्राओं ने अंतरिक्ष के माॅडल्स का किया प्रदर्शन

Wednesday, September 17, 2025 - 19:46
Updated: 1 year ago
0
महिला महाविद्यालय में मनाया अंतरिक्ष क्रांति दिवस, बीस से अधिक छात्राओं ने अंतरिक्ष के माॅडल्स का किया प्रदर्शन

फतेहपुर (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने भारत के बेहतर भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए नवाचार थीम पर एक नयनाभिराम प्रदर्शनी का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकाल में भारत ने अंतरिक्ष प्रौगोगिकी में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हंै और अंतरिक्ष क्रांति का भारत में रणनीतिक बदलाव देखा गया है। इसलिए इंडिया स्पेस वीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत अंतरिक्ष क्रांति के जनक (फादर आॅफ इंडिया स्पेस रिवाॅल्यूशन) उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में बीस से अधिक छात्राओं ने अंतरिक्ष कार्यक्रमों से संबंधित माॅडल्स का प्रदर्शन किया। कुछ छात्राओं ने कार्यक्रम के सब थीम्स जैसे अंतरिक्ष पर्यटन, अंतरिक्ष रोबोटिक्स, उपग्रह प्रौद्योगिकी इत्यादि पर पोस्टर्स का प्रदर्शन भी किया। माॅडल प्रतियोगिता मे ंबीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभी सिंह, बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं नाज़िश, बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो0 प्रशान्त द्विवेदी ने छात्राओं तथा प्राध्यापकों को देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देने की शपथ दिलवायी। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो0 शकुंतला ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष नवाचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रतिम योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रो0 लक्ष्मीना भारती, डाॅ0 मधुलिका श्रीवास्तव, डाॅ0 बृजेश पाल, डाॅ0 अनुष्का छौंकर, डाॅ0 राजकुमार, डाॅ0 आनन्दनाथ, सुरेश कुमार प्रसाद सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User