महिला दरोगा से दुष्कर्म के प्रयास में फंसे एसआई के लिए डीएनए सैंपल, सीओ गुंजन सिंह को साैंपी गई जांच

शराब के नशे में महिला दरोगा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दरोगा मोहित राणा पर शिकंजा कस गया है। आरोपी को जेल भेजने के बाद उसके डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही मामले की जांच भी महिला पुलिस अधिकारी को साैंपी गई है।

Sunday, March 23, 2025 - 14:33
0
महिला दरोगा से दुष्कर्म के प्रयास में फंसे एसआई के लिए डीएनए सैंपल, सीओ गुंजन सिंह को साैंपी गई जांच

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में एसएसपी ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दरोगा की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी है। विवेचना पूरी होने के बाद वह जल्दी ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेंगी।

मगोर्रा थाने में तैनात महिला दरोगा ने साथी दरोगा मोहित राणा पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहित ने शराब के नशे में उनके आवास में घुसकर पहले आपत्तिजनक वीडियो दिखाई। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद मगोर्रा पुलिस ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई भी की गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच सीओ मांट गुंजन सिंह को सौंपी है। 

एसएसपी ने बताया है कि दरोगा का यह घिनौना कृत्य है। ऐसे पुलिकर्मियों को पुलिस महकमे में जगह नहीं है। महिला की शिकायत को देखते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी को ही जांच सौंपी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि आरोपित उपनिरीक्षक के शनिवार को जेल से डीएनए सैंपल कराकर लैब भेजे गए हैं। अब महिला दारोगा के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रकरण की सीओ मांट ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User