महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त

अयोध्या से महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते ट्रेन के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने कई बोगी का गेट बंद कर लिया था। इससे जमकर हंगामा हुआ और पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे टूट गए।

Wednesday, January 29, 2025 - 17:10
0
महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त

अयोध्या (आरएनआई) अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन पर न बैठ पाने के कारण महाकुंभ के श्रद्धालुओं की ओर से जमकर हंगामा किया गया। पथराव करने से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गार्ड को भी चोट आई है।

अयोध्या से प्रयागराज जा रही स्पेशल महाकुंभ ट्रेन संख्या 64222 मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते ट्रेन के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने कई बोगी का गेट बंद कर लिया था। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी बाहर मौजूद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में बैठने का प्रयास किया। कुछ तो कड़ी मशक्कत के बाद अंदर बैठ गए लेकिन करीब 150 से अधिक श्रद्धालु ट्रेन में नहीं बैठ पाए और ट्रेन पांच मिनट रुकने के बाद चलने लगी।

ट्रेन में न बैठ पाने के चलते आक्रोशित श्रद्धालुओं की ओर से रेल ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर फेंका जाने लगा। पथराव में ट्रेन की बोगियों का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की पिछली बोगी में मौजूद गार्ड के भी पत्थर लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते श्रद्धालु वापस लौट गए।

रेलवे स्टेशन के गेट मैन मोहम्मद वसीम ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते आक्रोशित होकर ट्रेन पर ईंट के टुकड़े और पत्थर फेंके गए। बोगी की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User