मम्मी, मैं घर छोड़कर जा रही हूं,अब वापस नहीं आऊंगी

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

रुदौली-अयोध्या। (आरएनआई) क्षेत्र के गुजरन पुरवा रेलवे क्राॅसिंग के समीप रेल ट्रैक पर मंगलवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला। कोतवाल देवेंद्र सिंह के साथ पहुंचे हल्का दरोगा प्रमोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दरोगा ने बताया कि गंगा सतलज ट्रेन के आते ही किशोरी ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन आते ही किशोरी लेट गई। हादसे में किशोरी का दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया मृतका की पहचान जान्हवी पुत्री बुधराम रावत निवासी गांव कैथानी मुस्तफाबाद थाना रौनाही, अयोध्या के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि मम्मी मैं घर छोड़कर जा रही हूं, अब मैं वापस नहीं आऊंगी। अब कोई दिक्कत नहीं होगी, हमेशा के लिए अलविदा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User