आयोजित हुआ आर्शीवाद सम्मान समारोह

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) करियप्पा मार्ग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित आर्शीवाद एवं सम्मान समारोह में विगत 31 जुलाई 2023 को सूचना विभाग के सेवानिवृत्त  अवधेश कुमार जायसवाल का जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों ग्रुप द्वारा अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हरिकृष्ण अरोड़ा ने अपने संयोजन में कहा कि बहुत कम अधिकारी एवं कर्मचारी होेते है जिनकी सेवानिवृत्त के पश्चात सार्वजनिक मंच से उनको सम्मानित किया जाय। श्री जायसवाल का मीडिया के प्रति सद्व्यवहार, सम्मान एवं मीडिया के प्रति उनके कर्तव्य निष्ठा का परिणाम है कि उन्हें आज प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया। श्री जायसवाल जनपद अयोध्या सहित लखनऊ व अन्य जनपदों में मीडिया जगत में जाने जाते है और सभी मीडिया कर्मी श्री जायसवाल को कर्मी कम अपना भाई अधिक मानते है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवभारत टाइम्स के संवाददाता  बीएन दास ने कहा कि सूचना विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार अवधेश कुमार जायसवाल ने मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अपनी वाणी व्यवहार एवं कार्यो से एक अलग पहचान बनायी, जिसका लाभ उन्हें जीवन पर्यन्त मिलेगा। जनसत्ता नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा कि  जायसवाल का साथ 1984 से है मैंने इन्हें कभी भी किसी से कटु शब्द बोलते नही देखा। इन्होंने अपने कार्यशैली से जनपद में अलग पहचान बनायी। सभी मीडिया चाहे प्रिन्ट मीडिया हो, इलेक्ट्रानिक मीडिया हो या फोटोग्राफर हो इन्होंने सभी का सम्मान किया तथा उनके कार्यो को प्राथमिकता से कराया है। मान्यता प्राप्त पत्रकार जयप्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि 38 वर्ष 11 माह 15 दिन की लम्बी पारी के बाद श्री जायसवाल सेवानिवृत्त हुये है इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User