समाजवादी पार्टी के लोग अयोध्या में सड़क पर तो अवधेश प्रसाद सदन में उठा रहे जनता की आवाज : पारसनाथ यादव
मिल्कीपुर-अयोध्या। (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को मिल्कीपुर विधानसभा की 45 स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने क्रांति दिवस के रूप में जन पंचायत का आयोजन किया। नगर पंचायत कुमारगंज में अध्यक्ष विकास सिंह (छोटू) व सपा के नगर अध्यक्ष राम सतन कोरी की अगवाई में वार्ड संख्या- 6 अमावां छीटन में जन पंचायत आयोजित की गई।वहीं दूसरी तरफ उधुई गांव में आयोजित जन पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश का विकास रुक गया है, जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं सपा के शासनकाल में संचालित थी उसकी सरकार ने बंद कर दिया। उसके बदले सरकार नौजवानों, किसानों का शोषण कर रही है और प्रदेश में आज जंगल राज्य व्याप्त है। महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन सरकार मौन है। उन्होंने सपा के शासनकाल की योजनाओं को एक-एक कर जनता को गिनाया और कहा कि आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी और विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग आज अयोध्या में सड़क पर तो विधायक अवधेश प्रसाद सदन में जनता की आवाज उठा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव,विधायक प्रतिनिधि अमित प्रसाद,मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव,अशोक यादव,डॉ माखनलाल यादव,नगर अध्यक्ष कुमारगंज राम सतन कोरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व मिल्कीपुर विधानसभा के प्रभारी रामजी पाल ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा महासचिव सुनील कोरी, जिला सचिव आजाद सिंह चौहान,शकील अहमद, मोहम्मद मुस्लिम ग्राम प्रधान, कृष्ण कुमार ग्राम प्रधान धनैचा, तुलसीराम कोटेदार, राकेश चौरसिया जिला सचिव, सहित बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता व नेताओं के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

