मप्र में फ‍िर भाजपा की सरकार बनेगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Monday, May 29, 2023 - 21:45
0

भोपाल। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने राहुल गांधी के मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 150 सीटें मिलने के बयान पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत में सिंध‍िया ने कहा कि कांग्रेस की यही दिक्कत है कि बैठक दिल्ली में और राज्य मध्य प्रदेश का। यही तो संकट है कांग्रेस में तो जनता गुहार लगा रही है कि दिल्ली बहुत दूर है।

उन्‍होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के आधार पर भाजपा की सरकार मध्य प्रदेश में फिर से स्थापित होगी।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मध्‍य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई।

इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि उनका आंतरिक आकलन है कि कांग्रेस मध्‍य प्रदेश में 150 सीटें जीतेगी। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में जो किया, हम उसे मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।

राहुल के अनुसार मप्र में विधानसभा चुनाव भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

बैठक के बाद मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मीडिया से कहा कि हम सब नेता एक हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में मप्र में मुख्‍यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई बात नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User