मनोज धाकड़ दूसरी बार बने गुना जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय धाकड़ महासभा ने फिर सौंपी कमान
गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम नागर के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री समन्दर सिंह पटेल की सहमति से महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश मल्हार के द्वारा मनोज धाकड को जिला गुना के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री धाकड़ की इस नियुक्ति से समाज को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्तता मिलेगी उनकी इस नियुक्ति पर वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह धाकड़, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दामोदर धाकड़, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लालसिंह धाकड़, वरिष्ठ भाजयुमो नेता रविन्द्र धाकड़, कर्मचारी कांग्रेस के सचिव लक्षमीनारायन परसौदा, कियोस्क संचालक श्यामसुंदर धाकड़, सूरज ढीमरपुरा, धनराज जैतपुरा, नाटा के जिलाध्यक्ष अभय धाकड़, जगदीश नौहर, सुरेश खर्राखेड़ा आदि ने माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



