मनावर तवी नदी में डूबा सेना का जवान, तैराकी अभ्यास के दौरान हादसा; अक्षय की तलाश जारी
जम्मू (आरएनआई) जम्मू के खौड़ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास तैनात भारतीय सेना का एक जवान तैराकी का अभ्यास करते समय मनावर तवी नदी में डूब गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। लापता जवान की पहचान अक्षय के रूप में हुई है, जो 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात है।
पुलिस के अनुसार, सेना के कुछ जवान खौड़ के बटल गांव के पास मनावर तवी नदी में तैराकी का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अक्षय नदी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। घटना के तुरंत बाद सेना के जवानों ने अपने स्तर पर उसे तलाशने की कोशिश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।
इसके बाद स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को भी खोज अभियान में मदद के लिए बुलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान में शामिल हो गई। बाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने देर शाम तक नदी में जवान की तलाश जारी रखी।
सेना, पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम मनावर तवी नदी में लगातार खोज अभियान चला रही है। हालांकि देर शाम तक जवान अक्षय का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव और खोज अभियान में काफी कठिनाई आ रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



