गोहाना में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, दिया आशीर्वाद
गोहाना (आरएनआई) हरियाणा के गोहाना में मंगलवार को उस समय लोगों को हैरानी हुई जब राहुल गांधी अचानक एक गांव में पहुंच गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यहां मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
बताया गया कि राहुल गांधी किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने वर्ष 2023 में खेती के सीजन के दौरान ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई भी की थी। उस समय उनका किसानों के साथ खेत में काम करते हुए वीडियो और तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं।
शादी समारोह में राहुल गांधी ने परिवार से मुलाकात की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। उनके अचानक पहुंचने से गांव के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए वहां जुट गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



