मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है और हमारी सरकार बन रही है

Sunday, August 27, 2023 - 15:13
Updated: 3 years ago
0
मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है और हमारी सरकार बन रही है

गुना। (आरएनआई) मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों से आए 7 दिवसीय विधायक प्रवास कार्यक्रम के अंर्तगत रविवार के बमोरी विधानसभा में आए उत्तर प्रदेश की धोरावल विधानसभा से प्रवासी विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में विभिन्न जन कल्याण कारी योजना चलाकर गांव गरीब और किसान को समृद्ध बनाया हे। तो वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को विमारु राज्य से निकाल कर समृद्ध प्रदेश में लाकर खड़ा कर दिया हे। आज प्रदेश की महिला सुरक्षित हे और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली बहना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। और मध्य प्रदेश में पुन :भाजपा की सरकार बन रही है। हमारा संगठन बहुत मजबूत है। भाजपा कार्यक्रताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर बमोरी विधानसभा भी एतिहासिक मतों से विजई होगी। बमोरी के विधायक ने यहां का चाहूं को और विकास किया है। इस मौके पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, बमोरी  विधानसभा संयोजन हरी सिंह यादव, संतोष धाकड़, जिला महामंत्री मुकेश जाटव, विकास जैन, सुशील दहिफले,आनंद मगराना पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User