मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग की मौत, 20 घायल

पिकअप पलटी,20 घायल, 35 लोग सवार थे, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान, उपराष्‍ट्रपति और प्रधामंत्री श्री मोदी ने जताया दुख। 

Thursday, February 29, 2024 - 12:38
Updated: 3 years ago
0
मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग की मौत, 20 घायल

मध्यप्रदेश (आरएनआई) मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भयानक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई. यहाँ हादसा जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़झर घाट में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में पलट गई .पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. इस हादसे में 20 घायल हो गए।

2 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था. उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई.कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि वाहन का बीमा और फिटनेस एक्सपायर हो चुका था। पिकअप वाहन माल ढोने के काम आता है। इससे सवारी ढोने की अनुमति नहीं होती है।

हादसे पर पीएम नरेंद्र माेदी और उपराष्‍ट्रपति जगदीश धनखड़ ने दुख जताया है।डिंडौरी में हुए हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही घायलों का बेहतर इलाज हो इसके लिए प्रशासन को मुख्यमंत्री ने निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है। जिला प्रशासन की ओर से परिवारों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके मौके पर पहुंची। उन्‍होंने मीडिया से कहा मैं यहां सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हूं। यह एक बड़ा हादसा है। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

मृतकों में मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User