मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक ली

Sunday, February 25, 2024 - 19:06
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक ली

गुना (आरएनआई) आज ग्वालियर में मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने ग्वालियर में होटल आदित्य पैलेस में गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक ली।प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर करणीय कार्य की समीक्षा लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर बूथ पर 370 नव मतदाता बड़ाने पर जोर देते हुए बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दिया और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन  हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचा कर सभी लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हे लाभ दिलाकर आने वाले चुनाव में 400 पार सीट जीतकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथ मजबूत कर देश को शसक्त नेतृत्व देने की बात कही। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक, गुना और अशोकनगर जिला संगठन प्रभारी  गोपाल आचार्य एवं दीपक भदोरिया, गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शिवपुरी जिला अध्यक्ष राजू बाथम, अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित तीनों जिले की प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User