मध्य प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित करने वाले इंस्पेक्टर जहीर खान को डीजीपी ने किया सम्मानित

Wednesday, March 13, 2024 - 21:22
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित करने वाले इंस्पेक्टर जहीर खान को डीजीपी ने किया सम्मानित

भोपाल (आरएनआई) 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023-24 में मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक जहीर खान, थाना प्रभारी जीआरपी भोपाल ने साइंटिफिक ऐड्स टू इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता अंतर्गत फिंगरप्रिंट डेव्हलपिंग प्रतिस्पर्धा में काँस्य पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्राप्त करने पर डीजीपी सुधीर सक्सेना ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि ये प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। इनसे विपरीत परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सहायता मिलती है।

डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि निरीक्षक जहीर खान ने लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में अपने कौशल का प्रदर्शन कर पूरे जोश एवं उत्‍साह के साथ अपनी प्रतिभा एवं उच्‍च कोटि के खेल का प्रदर्शन किया है। साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता के अंतर्गत फिंगर प्रिंट डेवलपिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं दक्षता का परिचय दिया है और मध्यप्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है। जहीर खान द्वारा यह उपलब्धि प्राप्त किए जाने पर डीजीपी श्री सक्सेना ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 12 से 16 फरवरी 2024 तक 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023-24 का आयोजन किया गया। इस दौरान साइंटिफिक ऐड्स टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर अवेयरनेस, एंटी सबोटेज चेक और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस के कुल 44 अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनके साथ टीम मैनेजर, टीम कोच और सहायक स्टाफ के रूप में कुल 16 अधिकारी व कर्मचारी लखनऊ गए थे। साइंटिफिक ऐड्स टू इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर एम.पी.भास्कर, एसएसओ, आरएफएसएल भोपाल तथा टीम कोच धर्मवीर कपूर, एसओ, आरएफएसएल भोपाल को भेजा गया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User