मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों का आतंक, दो हफ़्तों के अन्दर 2 मासूमों ने गवाई जान

Wednesday, January 24, 2024 - 12:31
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों का आतंक, दो हफ़्तों के अन्दर 2 मासूमों ने गवाई जान

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, आए दिन लोगों को कुत्तें के काटने के मामले सामने आ रहे. पिछले दो हफ़्तों में यहाँ कुत्तें के काटने से दो मासूमों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में मरने वाले बच्चें की माँ से बात की गई तो उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले उनके बच्चे को कुत्तें ने काट लिया था, जिसके इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती भी किया गया था.यह मामला भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है.उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद अपने बच्चे का पूरा इलाज करवाया था, सभी जरुरी इंजेक्शन भी समय से लगवाए गए थे.लेकिन अचानक उनके बच्चे की तबियत बिगड़ गई,जिसके चलते उस मासूम की मौत हो गई।

भोपाल लंबे समय से कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है. अगर आकड़ों की बात की जाए तो पिछले साल यानी 2023 में करीब 20000 से भी ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ चुके है.हालांकि इन हादसों में मरने वालों की संख्या बहुत कम है।

आवारा कुतों के इस बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए प्रसाशन को इस विषय में कुछ जरुरी कदम उठाने की आवश्यकता है.ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। पिछले दो हफ़्तों में कुत्तों के काटने की वजह से 2 मासूमों ने अपनी जान गवा दी,यह कोई मामूली बात नहीं है,प्रसाशन को इस विषय में गंभीर होना चाहिए

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User