मथुरा: दिशा समिति की बैठक में विधायकों के बीच हंगामा, हेमा मालिनी ने कराया मामला शांत
मथुरा (आरएनआई)। मथुरा में गुरुवार को हुई दिशा समिति की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई जब बलदेव विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक की अध्यक्षता मथुरा सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी कर रही थीं।
सूत्रों के अनुसार, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने अपने क्षेत्र में अधूरे विकास कार्य और मूलभूत समस्याओं को लेकर सवाल उठाए। इस पर गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पूरन प्रकाश ने नाराज होकर बैठक से बाहर जाने की धमकी दे दी।
स्थिति को बिगड़ता देख सांसद हेमा मालिनी ने बीच-बचाव किया और दोनों विधायकों को शांत कराया। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सामूहिक समाधान निकालने की अपील की। उनके हस्तक्षेप के बाद माहौल कुछ हद तक सामान्य हुआ और बैठक का क्रम पुनः शुरू किया गया।
बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विकास कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जानकारों का मानना है कि यह विवाद स्पष्ट करता है कि जिले में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं, जो आगे चलकर विकास की गति में बाधा डाल सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



