मथुरा: सुहाने मौसम में आफत, आज और कल भी बारिश की चेतावनी
मथुरा (आरएनआई) मानसून की दस्तक के बाद कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार को दोपहर के बाद शाम को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने रविवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की बारिश हुई। इसके बाद शाम को फिर कुछ देर के लिए तेज बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, भूतेश्वर अंडरपास, महोली रोड आदि स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। नगर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी हैं, लेकिन लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। वहीं नगर आयुक्त ने बारिश में हो रहे जलभराव के लिए आम लोगों के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर क्षेत्र में होने वाले जलभराव की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
लगातार बारिश के बाद तापमान में भी नरमी आई है। बीते तीन दिन के अंदर 10 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार तक लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



