केएम विवि में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2025 - 17:17
Jun 21, 2025 - 17:18
 0  270
केएम विवि में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मथुरा (आरएनआई) जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवि के मेडीकल डाक्टरों, कर्मचारियों संग योगाभ्यास किया और योग दिवस की शुभकामनाएं दी तथा रोजाना योग के लिए आधा घंटे का समय निकालने का सुझाव दिया।

विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने योगाभ्यास समापन अवसर पर कहा योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आज सम्पूर्ण विश्व में योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति की पहचान बनी हुई है। विश्व हमे विश्वगुरु मानता है, आज योग पूरे विश्व के लोगों की जीवन शैली बन चुका है। योगा करने के बाद शरीर से सारी बीमारियां निकल जाती है। योग हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, योग से आप स्वस्थ होंगे तो देश भी स्वस्थ होगा। इसलिए आधा घंटे हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। 

विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फाइदेमंद है। शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह ने कहा कि जीवन में योग को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए जिससे कि व्यक्ति की शारीरिक तन्दुरूस्ती एवं आत्मशान्ति प्राप्त हो सके। 

इससे पूर्व विवि के चांसलर सलाहाकार एवं योग शिक्षक बीएस गोस्वामी ने विवि के कुलाधिपति, कुलपति, डाक्टरों व छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम के साथ आसन जैसे प्राणायाम, कपालभाति, योगासन, ताड़ासन, ब्रजासन, वृक्षासन, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया और हँसने और ताली बजाने से मिलने वाले लाभ को बताया। जिसे मेडीकल छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग शिक्षक बीएस गोस्वामी व उनकी पत्नी सरिता उत्सव का कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मान किया। 

योगाभ्यास के दौरान मेडीकल कालेज के प्रिंसिपल डा. पीएन भिसे, विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, अस्पताल जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा, असिटेंट रजिस्ट्रार देवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीपक, डा. प्रीति सिंह, डा. सुनाली, डा. पात्रों, डा. उमंग, डा. अभिषेक डा. जायत्री, डा. मानसी, डा. गायत्री, डा. वैष्णवी, डा. जया, डा. श्रृष्टी, डा. मोनिका के अलावा  विश्वविद्यालय और हॉस्पिटल के अधिकारी/कर्मचारी सहित मेडीकल कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0