मथुरा में बारिश बनी आफत, अंडरपास डूबे; जलभराव और जाम से घंटों परेशान रहे लोग

Thursday, July 9, 2026 - 12:46
0
मथुरा में बारिश बनी आफत, अंडरपास डूबे; जलभराव और जाम से घंटों परेशान रहे लोग

मथुरा में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि भूतेश्वर अंडरपास और नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे कई फीट पानी भरने से प्रशासन को बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करना पड़ा।

बारिश के दौरान कई वाहन पानी में फंस गए और कुछ दोपहिया वाहन बंद हो गए। नगर निगम ने पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया, लेकिन लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। होली गेट, डीग गेट, कृष्णा नगर, महोली रोड, भूतेश्वर चौराहा और छत्ता बाजार समेत कई इलाकों में लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभालने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके।

बारिश से श्रीजी बाबा आश्रम, राधिका विहार, शंकर विहार, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। वहीं वृंदावन में भी सड़कों और बाजारों में पानी भरने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, जहां शहर में बारिश आफत बनकर बरसी, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के लिए यह राहत लेकर आई। किसानों का कहना है कि बारिश से ज्वार और धान की फसलों को काफी फायदा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User