यूपी में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा हो सकती है।
बुधवार को चित्रकूट में सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बदायूं, सिद्धार्थनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बांदा समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)