मथुरा में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार: महिला से छेड़छाड़, मारपीट और ₹20 हजार की चौथ मांगने का आरोप
मथुरा के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर रौब जमाने और कथित तौर पर चौथ वसूली करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर महिला और उसकी साथी के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने, ₹20,000 की चौथ मांगने और ₹10,000 वसूलने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान पुत्र मुकीम, निवासी सुखदेव नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली, मथुरा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार तड़के करीब 2:22 बजे वादिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर गोविन्दनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 74 और 308(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला और उसकी साथी के साथ अभद्रता और मारपीट की तथा स्वयं को पत्रकार बताकर दबाव बनाया। इसके बाद ₹20,000 की चौथ की मांग की और ₹10,000 वसूल लिए।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कोतवाली थाने में मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित एक आपराधिक मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में डींग गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)