छतरपुर कलेक्टर का सख्त एक्शन: 64 लंबित मामलों पर 29 अधिकारियों और 35 सचिवों पर ₹32 हजार का जुर्माना
छतरपुर प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! काम में ढिलाई बरतने वालों को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की खुली चेतावनी—'जनता को चक्कर कटवाओगे... तो अब सीधे अपनी जेब से भुगतोगे!'
छतरपुर के कड़क कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा पर काम न निपटाने वाले अफसरों, कर्मचारियों और सचिवों पर अब तक की सबसे बड़ी और सख्त पेनल्टी ठोक दी है। सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टी.एल. (समय-सीमा) समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जनता का काम अटकाने पर कुल 64 लंबित प्रकरणों पर ₹32,000 का सीधा जुर्माना ठोक दिया है!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)