मथुरा: भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा
मथुरा (आरएनआई) जिले के छाता कस्बे में दशहरे की रात भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव आजनौख बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह के भतीजे अजीत (24) पुत्र जगदीश को बदमाशों ने गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे रेलवे स्टेशन मार्ग पर गोली मारी। गोली लगते ही अजीत की मौके पर मौत हो गई।
मृतक के पिता ने बताया कि अजीत को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह छाता दशहरा मेले में गया था। वहीं पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
अजीत के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। हत्या के पीछे चार लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।
हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि पूछताछ के बाद ही हो सकेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



