मथुरा: पहले दोस्त को मारी गोली, फिर खुद को भी किया घायल; एक और किसान चपेट में आया
मथुरा में एक युबीच बचाव करने पर किसान को भी मारी गोली, फिर अपनी बांह में भी मार ली गोली।वक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। इस दौरान बीच बचाव कराने आए किसान को भी गोली मार दी। कुछ दूर जाने के बाद उसने खुद की बाजू में भी गोली मार ली।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव बिडावली के खेतों में लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। पास ही खेत में काम कर रहे एक किसान को भी बीच बचाव करने पर आरोपी ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गया और कोसीकलां जाकर अपनी बाजू में भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
छाता कस्बे में सिंगू थोक में रहने वाले रवि और सुनील दोनों दोस्त हैं। रवि ने शुक्रवार को सुनील से 4 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब रवि सुनील को यूकेलिप्टस के पेड़ों का सौदा करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। गांव बिडावली के खेतों पर जाकर दोनों एक माइनर की पटरी पर बैठे थे, तभी मौका देख रवि ने सुनील को गोली मार दी। सुनील माइनर में कूद गया और चिल्लाने लगा। खेत में काम कर रहे किसान गोपाल पुत्र उदय सिंह निवासी बरौली ने सुनील को बचाने की कोशिश की तो रवि ने दो गोली गोपाल के सिर में मार दीं।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और रवि मौके से फरार हो गया। घटना के 2 घंटे बाद पता लगा कि कोसीकलां के कोल्लम माल पेट्रोल पंप के समीप रवि ने भी अपनी बाजू में गोली मार ली। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और तीनों को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



