प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट में भावुक अपील: "राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"

बेंगलुरु की विशेष अदालत 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराते हुए सजा एलान करने वाली है। इससे पहले कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रो पड़े।

Aug 2, 2025 - 15:48
 0  108
प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट में भावुक अपील: "राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"

बेंगलुरु (आरएनआई) दुष्कर्म के मामले दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट से गुहार लगाई है। कोर्ट के फैसले से पहले कम सजा की मांग करते हुए प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। बंगलूरू की विशेष अदालत 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराते हुए सजा एलान करने वाली है। 

कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह बीई मैकेनिकल स्नातक हैं और हमेशा मेरिट से पास हुए हैं। वे कहते हैं कि मैंने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन कोई भी महिला स्वेच्छा से शिकायत करने के लिए सामने नहीं आई है। वे पिछले साल लोकसभा चुनाव से छह दिन पहले आई थीं। अभियोजन पक्ष उन्हें जानबूझकर लाया और उनसे शिकायत दर्ज कराई।

रेवन्ना ने बताया कि पीड़िता ने कथित दुष्कर्म के बारे में अपने पति या रिश्तेदारों सहित किसी से शिकायत नहीं की थी, लेकिन जब कुछ वीडियो प्रसारित किए गए तो उसने आकर शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल ने कहा कि मेरा एक परिवार है। मैंने छह महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा है। मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे कम सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में एकमात्र गलती यह की है कि मैं राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा।

एमपीएमएलए विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को 34 वर्षीय प्रज्वल को उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में दोषी ठहराया था। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने सजा सुनाए जाने से पहले सुनवाई के दौरान प्रज्वल रेवन्ना के लिए आजीवन कारावास की मांग की।

एक फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 में उसके साथ दो बार हासन फार्महाउस और बंगलूरु स्थित आवास पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.