मथुरा डीएम, दो उप मुख्यमंत्री, एक दर्जन मंत्री दर्जनो विधायक सहित अनेकों सचिव ने अपनों के लिए लिखे सिफारिश

Wednesday, May 14, 2025 - 13:14
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) सूची में ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, दया शंकर सिंह, सूर्य प्रताप शाही, गुलाब देवी, सुरेश खन्ना जयवीर सिंह कद्दावर मंत्री के नाम शामिल 
शिक्षक एमएलसी सहित दर्ज़नो विधायक ने लिखे अपनों के लिए सिफारिश पत्र।

सत्ता व पावर का नशा किस कदर हावी है यह शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव द्वारा 9मई 2025 को उनके द्वारा जारी पत्र ओर उसके साथ 156 टीचर्स की सूची से नजर आता है । मथुरा जिलाअधिकारी ने भी सिफारिश पत्र इक महिला टीचर लिखकर की है।

 उक्त सूची में 38 प्रार्थना पत्र दिनांक रहित में मंत्री, विधायक आदि के है। सफारिश करनें वालो में उप मुख्यमंत्री में केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक , गुलाब देवी शिक्षा मंत्री, बेबी रानी मौर्य, बाल विकास मंत्री, दया शंकर मंत्री, अनिल कुमार मंत्री, सूर्य प्रताप शाही मंत्री, सुरेश खनना मंत्री, ने अपनों के लिए रिक्त पदों पर पदस्थापना के विद्यालयों में स्थानांतरण के लिए पत्र लिखे हैं जिसमें अनेकों मंत्रियों के सिफारिश पत्र में दिनांक तक नहीं लिखी किस दिनाक को उनके द्वारा पत्र लिखा गया था। जनप्रतिनिधियों में राम चन्द्र, सुरेश यादव, धुव्र कुमार त्रिपाठी, राजवीर राजू भैया, जयवीर सिंह, गोपाल अजनं, पंकज गुप्ता, राज बहादुर चंदेल, हरी सिंह, बाबू लाल तिवारी, रवि शर्मा, अनुराग शर्मा, महेश गुप्ता, मनोज कुमार, सर्वेश सिंह, आदि नाम शामिल हैं । सफरिश करनें वालों में तमाम आईएएस भी है जिसमें प्रमुख रूप से कंचन वर्मा, शिक्षा महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक, चन्द्र भूषण सचिव माध्यमिक शिक्षा, विनोद कुमार विशेष सचिव ब्रज पाल निदेशक कोषागार हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User