मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जारी, गुना में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित
गुना (आरएनआई) अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश जैन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल व्हीसी के माध्यम से बैठक में जुडें।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजनैतिक दलों को प्रारंभिक प्रकाशन की सूची एवं डीव्हीडी प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयार की गई हैं। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन आज 23 दिसम्बर 2025 किया गया है। इस प्रारूप प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली का अवलोकन जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र, प्रत्येक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व), प्रत्येक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार), जिला निर्वाचन कार्यालय गुना एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल की वेवसाईट https://ceoelection.mp.gov.in पर भी देखी जा सकती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



