मंत्री के सामने BJP के पूर्व विधायक की पिटाई, उमंग सिंघार का तंज, बोले- ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी की असलियत

Friday, November 29, 2024 - 23:45
Updated: 2 years ago
0
मंत्री के सामने BJP के पूर्व विधायक की पिटाई, उमंग सिंघार का तंज, बोले- ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी की असलियत

उज्जैन (आरएनआई) उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के स्वागत समारोह में उनकी मौजुदगी में आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी,अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां हंगामा हो गया और कार्यकर्ता आपस में उलझ गए, मंच से दौड़कर आये मंत्री टेटवाल औए सांसद ने हस्तक्षेप के मामले को शांत कराया , इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस ने इस मामल एमें एक शिकत पर 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया का था महिदपुर दौरा
प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया शुक्रवार को महिदपुर में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए गए थे, वे ग्राम नारायणा में स्वास्थ्य केंद्र और खोरिया सुमरा में ग्रिड के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाए गए थे।

बिना आमंत्रण कार्यक्रम में शामिल हो गए पूर्व विधायक!
नारायणा रोड पर गौरिक दूध डेयरी के बाहर संचालक सुभाष ठाकुर ने मंत्री गौतन टेटवाल का स्वागत कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को आमंत्रित नहीं किया गया था लेकिन चौहान जबरन मंच पर चढ़ गए और स्वागत में शामिल हो गए। ये बात कुछ कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और बहादुर सिंह के मंच से उतारते ही उनकी पिटाई कर दी।

उमंग सिंघार ने कसा BJP पर तंज
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना  पर तंज कसते हुए X पर लिखा-  ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी बीजेपी की असलियत। उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में पिटाई हुई। खास बात ये कि पिटाई करने वाले BJP के ही कार्यकर्ता थे, अब बिना बुलाए मंच पर जाने वालों के साथ तो यही होगा। CM साहब, आप विदेश क्या गए, यहां आपके गृह जिले में ही पार्टी वाले मारपीट करने लगे ये न तो राजनीतिक संस्कार हैं और सामाजिक व्यवहार।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User