मंडी में किसानों से मारपीट पर भड़के विधायक: ‘अन्नदाता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं’

Tuesday, April 7, 2026 - 20:30
Updated: 4 months ago
0
मंडी में किसानों से मारपीट पर भड़के विधायक: ‘अन्नदाता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं’

गुना (आरएनआई) गुना मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों के साथ हाथापाई के मामले में गुना विधायक ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।बता दें लगातार छुट्टियों के कारण गुना कृषि मंडी में बड़ी संख्या में अन्नदाता किसान अपनी फसल बेचने आ रहे हैं पर मंडी परिसर में समुचित व्यवस्थाओं न होने के चलते डाक कराने के लिए किसानों को काफी इंतज़ार करना पड़ रहा है।उन्होंने पत्र में लिखा कि सोमवार को डाक के दौरान कम भाव मिलने पर किसानों द्वारा नाराजगी जताई गई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने किसानों के साथ बल प्रयोग किया गया जो बेहद असंवेदनशील है।जहाँ एक ओर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है ऐसे में जिला प्रशासन का किसानों के साथ किया व्यवहार अनुचित और चिंताजनक है।उन्होंने ये भी लिखा कि फसल बेचने आये किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिया जाये साथ ही बढ़ते तापमान के चलते पीने के पानी के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। पत्र में किसानों के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले कर्मचारियों को दंडित किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User