मंडल मुंगावली में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मलेन आयोजित

Sep 22, 2025 - 21:41
Sep 22, 2025 - 21:42
 0  891
मंडल मुंगावली में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मलेन आयोजित

मुंगावली (आरएनआई) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत  एम एल जैन धर्मशाला में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा सहयोग और जन जागरूकता की भावना को मजबूत करना है जिसमें आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के द्वारा पार्टी के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इसके बाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बड़ी संख्या आए प्रबुद्धजनों का विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव एवं मंडल के कार्यकर्ताओं  के द्वारा टीका व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ  विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है, जिसमें कहा कि जबसे हमारे देश ओर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जब भी देश का या प्रदेश का बजट आता है तो उससे पहले हमारे उनके सुझाव लेते हैं कि हम बजट में नया क्या कर सकते हैं किस योजना को लागू कर सकते हैं जिसमें लाखों द्वारा सुझाव दिए जाते हैं सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया जाता है  जिसमें प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री के द्वारा प्रबुद्धजनों से सलाह लेते हैं,
जिसमें हमारी सरकार द्वारा प्रबुद्धजन सम्मलेन में बुलाकर प्रबुद्धजनों का सम्मान भी करना चाहिए क्योंकि आप लोग जनप्रतिनिधि का सम्मान तो करते रहते हैं पर हमारा भी दायित्व बनता है सबसे पहले सम्मान के हकदार आप लोग हो जब आप लोगों का सम्मान होगा जब ही तो हमारा सम्मान होगा इस सरकार की बहुत अच्छी पहल है इससे पहले भी सरकारों बनी पर कभी किसी ने यह भी सोचा कि देश के वरिष्ठ नागरिकों देश की जनता का कार्यकर्ता का सम्मान करना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र परिहार, सेवा पखबाड़ा जिला संयोजक मनीष मोदी, जिला सहसंयोजक नरेश ग्वाल, जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक पालीवाल, मंडल संयोजक रामबाबू दुबे,मंडल महामंत्री अविनाश यादव, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, जिला मंत्री रंजीत राजपूत , मीडिया प्रभारी पंकज बैस, सत्यजीत सिकरवार,अजितेश श्रीवास्तव,आधार  सिंह यादव, ब्रजेन्द्र यादव अस्पतखेड़ी, उत्तम सिंह यादव ,मयंक चौबे, विमल प्रजापति सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0